फैगोनिया पर जानकारी चाहिये शोध के लिये
भूमिका: इंटरनेट पर हजारो शोध दस्तावेज होने के कारण प्रतिदिन सैकडो ई-मेल आते रहते है। सभी चाहते है कि उन्हे जवाब मिले और वह भी बिना देरी के। एक सहायक रखा है पर फिर भी सन्देशो का ढेर बढता जाता है। मै देश के कृषि पत्रिकाओ मे भी लिखता हूँ इसलिये किसान भी बडी संख्या मे पत्र भेजते रहते है। मै ई-मेल सन्देशो की बजाय इन पत्रो को अधिक प्राथमिकता देता हूँ। एक सन्देश का जवाब देना यानि प्रेषक से सम्वाद का स्थापित होना। प्रेषक बार-बार लिखते है। फोन कालो की भी बाढ आयी रहती है। घर पर भी आगंतुको का मेला लग जाता है। इसलिये मैने इस ब्लाग के माध्यम से कुछ चुने हुये प्रश्नो का उत्तर देने की योजना बनायी है। प्रश्न किसी भी भाषा मे हो उत्तर हिन्दी मे देने की व्यवस्था रहेगी। प्रश्न: Dear Pankaj Oudhia. I am currently undertaking a research project investigating the potential chemotherapeutic potential and the mechanisms of bioactivity of a species of Fagonia. I have come across your page during a Google search and am inquiring if you have any references for information on the folklore and historical uses of ...