Posts

Showing posts from February, 2012

"राईस एलिलोपैथी" और औषधीय धान लाइचा

"राईस एलिलोपैथी" और औषधीय धान लाइचा                               - पंकज अवधिया  भले ही छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहकर हमारे योजनाकार इतराते हों पर यह कडवा सत्य है कि राज्य में औषधीय धान के विभिन्न प्रकारों की कटोरा  भर भी सुध कभी नही ली गयी|  इसका दुष्परिणाम यह हो रहा है कि अब लाइचा जैसे औषधीय धान ढूँढे नही मिलते हैं|  कुछ वर्षों पहले इंटरनेशनल राईस रिसर्च इंस्टीटयूट, फिलीपींस में डा.मारिया ओलोफ्सडाटर ने ऐसी धान की प्रजाति की खोज के लिए करोड़ो रुपये पानी की तरह बहाए जिसमे अपने आस-पास उगने वाले खरपतवारों को नष्ट करने की क्षमता हो| अर्थात सीधे शब्दों में यदि कहा जाय तो एक बार धान के विशेष प्रकार को खेत में लगाने के बाद खरपतवार नियंत्रण की जरूरत ही नही| धान के पौधों से निकलने वाला प्राकृतिक रसायन जिसे वैज्ञानिक भाषा में एलिलो रसायन कहा जाता है, अपने आस-पास उगने वाले बेकार समझे जाने वाले खरपतवारों को नष्ट करने का माद्दा रखते है| मारिया ने दुनिया भर से एकत्र किये गये हजारों धान के प्रकारों पर प्रयोग किये पर उन्हें सफलता नही मिली| मारिया को बहुत से पुरूस्कार भी मिले और कहा