Posts

Showing posts with the label monkey

कौन जाने बेजुबान पशु कैसे निपटते होंगे जालिम मच्छरो से?

कौन जाने बेजुबान पशु कैसे निपटते होंगे जालिम मच्छरो से? - पंकज अवधिया यह जानते हुये भी कि जान को खतरा है क्यो आवारा पशु सडक के बीचो-बीच बैठते है? काफी समय से मै इस प्रश्न का उत्तर खोज रहा हूँ। आम लोग इस बात पर गौर नही करते है पर यदि पशु कोई प्रक्रिया लगातार अपना रहे है इसका मतलब इसका भी कुछ विज्ञान होगा ही। बहुत से जानकारो ने बताया कि गाडियो विशेषकर ट्रको की आवाजाही से हवा का तेज थपेडा उन्हे पडता रहता है जिससे मच्छर उनके पास टिक नही पाते है। किनारो पर यह हवा नही मिलती है और साथ ही नाली होने के कारण मच्छर अधिक काटते है। जान जोखिम मे भले हो पर वे मच्छरो के लिये यह खतरा उठाते है। हम सब मच्छरो की समस्या से ग्रस्त और त्रस्त है। पूरे देश मे इन्होने ताँडव मचा रखा है। पहले जंगली इलाके इससे सुरक्षित थे पर अब तो जंगलो मे भी मच्छरदानी की जरुरत होती है। आप-हम तो कई उपाय अपनाकर अपने आपको बचा लेते है पर क्या कभी आपने सोचा है कि जानवर कैसे अपनी रक्षा करते होंगे? उनके पास अगरबत्ती नही है फिर भी वे इनसे कैसे बचे रहते है? यह गहन शोध का विषय है और इससे हमे ऐसे उपाय मिल सकते है जो कि...